NCERT Class9th Geography Chapter 1 भारत आकार और स्थिति Notes in Hindi

प्रिय विद्यार्थियों आप सभी का स्वागत है आज हम आपको NCERT Class 9 Geography Chapter 1 भारत आकार और स्थिति Notes in Hindi | कक्षा 9 भूगोल के नोट्स उपलब्ध करवा रहे है

Textbook NCERT
Class Class 9
Subject Geography | भूगोल
Chapter Chapter 1
Chapter Name भारत आकार और स्थिति
Category Class 9 Geography Notes in Hindi
Medium Hindi
अध्याय = 1 भारत आकार और स्थिति

⭕भूगोल:- पृथ्वी की सतह, उसके प्राकृतिक स्वरूप, और मानवीय गतिविधियों का अध्ययन करने वाले विज्ञान को भूगोल कहते हैं।

भूगोल शब्द संस्कृत के ‘भू’ (पृथ्वी) और ‘गोल‘ (गोला) शब्दों से मिलकर बना है. इसका मतलब है, ‘पृथ्वी का गोला’. 

🔸भूमध्य रेखा: पृथ्वी के बीचो-बीच से होकर जाने वाली रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं।

  • भूमध्य रेखा को 0°रेखा,विषुवत रेखा,तथा वृहद वृत के नाम से भी जाना जाता है।

🔶भारत का अन्य नाम:-

  • आर्यावर्त :- भारत में बसने वाले आर्यों के नाम पर 
  • भारत:- आर्यों के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर 
  • हिंदुस्तान:- ईरानी या पारसियों ने दिया
  • जम्बूद्वीप:- पुराणों में कहा गया ।*भारत को जम्बूद्वीप बौद्धकाल में कहा गया है।

⊗ भारत का आकार ” चतुष्कोणीय” है।

प्रायद्वीप भारत का आकार “त्रिभुजाकर” है।

  • भारत में कुल 28 राज्य तथा 8 केंद्रशासित प्रदेश है।
  • क्षेत्रफल:- 32,87,263 km2
  • भारत का क्षेत्रफ़ल विश्व के क्षेत्रफ़ल का 2.4% है।
  • भारत विश्व का 7वाॅं सबसे बड़ा देश है।
  • भारत भूमध्य रेखा के उत्तर दिशा में स्तिथ हैं।
  • भारत उतरी-पूर्वी गोलार्ध्द में स्तिथ हैं।
  • भारत उष्ण व उपोष्ण कटिबंध में स्तिथ हैं।

◊ क्षेत्रफ़ल के हिसाब से विश्व के 10 बड़े देश:

  1. रूस 
  2. कनाडा
  3. संयुक राज्य अमेरिका 
  4. चीन
  5. ब्राज़िल 
  6. ऑस्ट्रेलिया 
  7. भारत
  8. अर्जेंटीना
  9. काजिकिस्तान 
  10. अल्जीरिया
भारत के 5 बड़े राज्य:(क्षेत्रफल के अनुसार) भारत के 5 छोटे राज्य:(क्षेत्रफल के अनुसार)
           राजस्थान             गोवा
मध्यप्रदेश सिक्किम 
महाराष्ट्र त्रिपुरा
उत्तरप्रदेश नागालैंड
गुजरात मिजोरम
भारत के 5 सबसे बड़े जिला 
कच्छ
लेह
जैसलमेर 

बीकानेर

बाड़मेर

भारत के सबसे छोटा जिला केरल में स्तिथ माहे पांडिचेरी हैं।

पांडिचेरी के चार जिले 3 राज्यों में स्तिथ हैं:- 

  1. यमन (आंध्रप्रदेश)
  2. पुडुचेरी(तमिलनाडु)
  3. कराईकल (तमिलनाडु)
  4. माहे(केरल)

🟡भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को 7 बहनों के नाम से जाना जाता हैं जो निम्नलिखित हैं- 

  1. असम
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. मेघालय
  4. मणिपुर
  5. मिजोरम
  6. नागालैंड
  7. त्रिपुरा

– ये नाम ज्योति प्रसाद सैकिया ने दिया था।

  • भारत का पूर्वी बिंदु – कीबिठू (अरुणाचलप्रदेश)
  • भारत का पश्चिमी बिंदु – गुहार मोती (गुजरात)
  • भारत का उत्तरी बिंदु – इंदिरा कॉल (POK)
  • भारत की मुख्य भूमि का दक्षिण बिंदु – कन्याकुमारी /कैप्कोमोरिन(तमिलनाडू)
  • भारत का दक्षिणतम बिंदु – इंदिरा प्वाइंट/पीगामिलियन प्वाइंट (अंडमान निकोबार द्विप समूह)

भारत का उत्तर से दक्षिण का विस्तार:- 3214Km तथा

पूर्व से पश्चिम का विस्तार:- 2933Km है।

कर्क रेखा (tropic of Cancer):- यह एक काल्पनिक रेखा है जो भारत को दो बराबर बराबर भागो में बांटती है।और यह भूमध्य रेखा(विषुवत रेखा)के उत्तर में स्तिथ हैं।

  • इसे 23°30′ उत्तरी अक्षांश के नाम से भी जानते हैं।
  • कर्क रेखा के निकट का शहरगांधीनगर, उज्जैन,भोपाल, रांची, अगरतल्ला।
  • कर्क रेखा सबसे लंबी मध्यप्रदेश में तथा सबसे छोटी राजस्थान में है।
  • कर्क रेखा पर स्थित राजधानी रांची है।
  • कर्क रेखा और भारतीय मानक समय रेखा एक दूसरे को छत्तीसगढ़ में कटती है।
  • यह भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं –
  1.  गुजरात
  2. राजस्थान 
  3. मध्यप्रदेश
  4. छत्तीसगढ़ 
  5. झारखंड
  6. पश्चिम बंगाल 
  7. त्रिपुरा
  8. मिजोरम

भारतीय मानक समय रख 82°30′ पूर्वी देशान्तर है जो भारत में 5 राज्यों से होकर गुजरती हैं –

उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़,उड़ीसा,आंध्रप्रदेश,मध्यप्रदेश हैं।

  • समय रेखा का निर्धारण 0° देशान्तर से किया जाता है।
  • 0° देशान्तर को अंतराष्ट्रीय समय रेखा भी कहा जाता है।
  • समय रेखा का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच से किया जाता हैं
  • 180° देशान्तर से समय और तिथि का निर्धारण किया जाता है।
  • भारत का समय इंग्लैंड से समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

भारत के समुद्री तट रेखा की कुल लंबाई:- 7516.6 Km है तथा

मुख्य भूमि तट रेखा की लंबाई:- 6100Km है।

भारत के स्थल सीमा रेखा की कुल लंबाई:- 15200Km है।

भारत का तटीय राज्य:- 

👉 भारत में 9 तट रेखा वाले राज्य है

गुजरात, महाराष्ट्र,गोवा,कर्नाटक,केरल, तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल है।

भारत का तटीय केंद्रशासित प्रदेश:- 

अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप ,पुडुचेरी,दामन दीव और दादर नगर हवेली

  • लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है।
  • अंडमान निकोबार बंगाल की खंडी में स्थित है।
  • सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य गुजरात हैं।
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:- 

भारत की तट रेखा की लंबाई 7516.6 Km से बढ़ कर 11098Km हो गई है।जो पिछले 54 वर्षों में भारत के तट रेखा की लंबाई में 47.6%की वृद्धि हुई है

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश  तट रेखा की लंबाई (1970) तट रेखा की लंबाई (2025)
गुजरात  1214.7 2340.62
महाराष्ट्र  652.6 877.97
गोवा 101.0 193.95
कर्नाटक  280.0 343.3
केरल  569.7 600.15
तमिलनाडु  906.9 1068.69
आंध्रप्रदेश  973.7 1053.07
उड़ीसा 476.4 574.71
पश्चिम बंगाल  157.6 721.01
दामन और दीव 42.5 54.38
पुडुचेरी  47.0 42.65
लक्षद्वीप  132.0 144.8
अंडमान निकोबार द्वीप  1962.0 3083.5
 कुल लंबाई (Km) 7516.6Km 11098Km 

अन्तरीप:-जो भूमि का भाग समुद्र या किसी नदी या झील में अंदर तक घुसा होता है और तीन ओर से पानी से घिरा होता है, उसे अंतरीप कहते हैं। या समुद्र की ओर मुख्य स्थलीय भाग का निकला हुआ सँकरा या पतला भाग जो तीन ओर समुद्र से घिरा हो अंतरीप कहलाता है।उदाहरण:- कन्याकुमारी 

सार्क(SAARC):-

  • सार्क (SAARC) दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन है।
  • यह संगठन 1985 में स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय काठमाण्डु में है।
  • इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया के आठ सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • सदस्य देश: भारत, पाकिस्तान, बांगलादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव और अफगानिस्तान।
  • इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

संख्या देश जनसंख्या (2024) शामिल होने का वर्ष
1 भारत 1.4 अरब 2007
2 पाकिस्तान 231 मिलियन 1985
3 बांग्लादेश 172 मिलियन 1985
4 श्रीलंका 22 मिलियन 1985
5 नेपाल 30 मिलियन 1985
6 मालदीव 0.5 मिलियन 1985
7 भूटान 0.8 मिलियन 1985
8 अफगानिस्तान 40 मिलियन 1985

 

भारत की स्थलीय पड़ोसी देश:-

भारत 7 देशों के साथ स्थलीय सीमा बनाता है |

  • भारत के 7 पड़ोसी देश हैं –
क्र. सं. पड़ोसी देश सीमा (In KM) राज्य सीमा से जुड़े हुए राज्य
1. बांग्लादेश 4096 5 पश्चिम बंगाल (सर्वाधिक सीमा), असम (दो बार), मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा
2. चीन 3488 5 लद्दाख (UT), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश
3. पाकिस्तान 3323 4 जम्मू कश्मीर (UT), पंजाब, राजस्थान और गुजरात
4. नेपाल 1751 5 उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
5. म्यानमार 1631 4 अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम
6. भूटान 699 4 सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश
7. अफगानिस्तान 106 1 जम्मू कश्मीर (POK वाला क्षेत्र)

भारत के पड़ोसी देश, राजधानी और उनकी मुद्रा:- 

क्र. सं. देश राजधानी मुद्रा
1. पाकिस्तान इस्लामाबाद पाकिस्तानी रुपया
2. अफगानिस्तान काबुल अफगानी
3. चीन बीजिंग रॅन्मिन्बी
4. नेपाल काठमांडू नेपाली रुपया
5. भूटान थिंपू त्शेरिंग
6. म्यानमार नेपिताओं क्यात
7. बांग्लादेश ढाका टका
8. श्रीलंका कोलंबो श्रीलंकन रुपया
9. मालदीव माले मालदीव रुपया
10. थाईलैंड बैंकॉक थाई बहत
11. इंडोनेशिया जकार्ता इंडोनेशियन रुपिया

पाकिस्तान

  • भारत के पश्चिमी सीमा पर स्थित है पाकिस्तान देश |
  • भारत और पाकिस्तान की सीमा को रेडक्लिफ लाइन कहते हैं |
  • रेडक्लिफ लाइन का निर्धारण 1947 में भारत-पाकिस्तान आजादी के समय हुआ था |
  • भारत-पाकिस्तान के बीच में विवाद का प्रमुख कारण है जम्मू कश्मीर का POK वाला क्षेत्र और सीमा पार आतंकवादी घटनाएं |
  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है और पाकिस्तान की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है |

अफगानिस्तान

  • अफगानिस्तान भारत के साथ सबसे छोटी सीमा साझा करता है |
  • वर्तमान में भारत अफगानिस्तान के बीच में कोई सीधी सीमा नहीं है, क्योंकि भारत के जम्मू कश्मीर का जो क्षेत्र अफगानिस्तान के साथ लगता है वह अभी पाकिस्तान के कश्मीर वाले अधिकृत क्षेत्र में है |
  • भारत-अफगानिस्तान सीमा को भी डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है, इसका निर्धारण 1884 में किया गया था।
  • अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है और अफगानिस्तान की मुद्रा अफगानी है |
  • अफगानिस्तान समुद्र से तट रेखा नहीं बनाता है |

चीन

  • बांग्लादेश के बाद भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है |
  • चीन भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी सीमा पर स्थित है |
  • भारत और चीन की प्राकृतिक सीमा विशाल हिमालय हैं।
  • चीन की राजधानी बीजिंग है।
  • चीन की आधिकारिक मुद्रा रॅन्मिन्बी है।

बांग्लादेश

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका है |
  • बांग्लादेश की मुद्रा टका है |
  • बांग्लादेश 1971 में भारत की सहायता से पाकिस्तान से आजाद हुआ था |
  • वर्तमान में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना है |
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है |
  • बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है तथा बांग्लादेश लगभग चारों तरफ से भारत से घिरा हुआ है |

नेपाल

  • नेपाल एक भूमि वध देश हैं, जो भारत और चीन के बीच में है |
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू है |
  • नेपाल की मुद्रा नेपाली रुपया है |
  • नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी हैं |
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है |
  • नेपाल उत्तर प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है |
  • नेपाल मुख्य हिमालय में स्थित है और यहां पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है |

भूटान

  • भूटान की राजधानी थिंपू है |
  • भूटान में राजशाही चलती हैं और वर्तमान में भूटान के राजा “जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक” हैं |
  • भूटान का राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी है |

म्यानमार

  • भारत के पूर्वी सीमा परिषद पर स्थित दक्षिण पूर्वी एशिया का देश है म्यानमार |
  • म्यानमार भारत के चार उत्तरी पूर्वी राज्यों से सीमा साझा करता है |
  • म्यानमार की राजधानी नेपिताओं है, जबकि यहां का सबसे बड़ा शहर रंगून है |
  • 2021 की शुरुआत में म्यानमार की सेना ने लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट कर दिया |

श्रीलंका

  • भारत के दक्षिणी तट पर स्थित भारत का समुद्री पड़ोसी देश हैं श्रीलंका |
  • श्रीलंका और भारत के बीच में पाक जल संधि (Palk Strait) स्थित हैं |
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे हैं |
  • श्रीलंका की मुद्रा श्रीलंका रुपया है |
  • श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हैं |
  • भारत और श्रीलंका के बीच में SLINEX और मैत्री युद्धाभ्यास होता है |

मालदीव

  • अरब सागर में भारत का समुद्रिक पड़ोसी देश हैं मालदीव
  • मालदीव छोटे-छोटे द्वीपों पर बसा हुआ देश है।
  • मालदीव और भारत को 8. डिग्री चैनल अलग करता है।
  • मालदीव की राजधानी माले हैं।
  • भारत और मालदीव के बीच में एक्युवीर्यन युद्धाभ्यास होता है।

थाईलैंड

  • बंगाल की खाड़ी की तट रेखा पर स्थित थाईलैंड भारत का समुद्री पड़ोसी देश हैं |
  • थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है |

 

  • भारत के 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं |
राज्य राजधानी चार्ट/Bharat ke 28 rajyon ke naam
संख्या राज्य राजधानियों के नाम भाषा
1 आंध्र प्रदेश अमरावती तेलुगू
2 अरुणाचल प्रदेश इटानगर अंग्रेजी
3 असम दिसपुर असमिया
4 बिहार पटना हिन्दी
5 छत्तीसगढ़ रायपुर हिंदी
6 गोवा पणजी कोंकणी, अंग्रेजी
7 गुजरात गांधीनगर गुजराती
8 हरियाणा चण्डीगढ़ हिन्दी, हरयाणवी
9 हिमाचल प्रदेश शिमला हिन्दी
10 झारखंड रांची हिन्दी
11 कर्नाटक बेंगलुरु कन्नड़
12 केरल तिरुवनंतपुरम मलयालम
13 मध्य प्रदेश भोपाल हिन्दी
14 महाराष्ट्र मुंबई मराठी
15 मणिपुर इम्फाल मणिपुरी
16 मेघालय शिलोंग अंग्रेजी
17 मिज़ोरम आइज़ोल मिजो
18 नागालैंड कोहिमा अंग्रेजी
19 ओडिशा भुवनेश्वर उड़िया
20 पंजाब चण्डीगढ़ पंजाबी
21 राजस्थान जयपुर हिन्दी
22 सिक्किम गैंगटोक अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी, लेप्चा
23 तमिलनाडु चेन्नई तामिल
24 तेलंगाना हैदराबाद तेलुगू
25 त्रिपुरा अगरतला बंगाली, अंग्रेजी, कोकबोरोक
26 उत्तरप्रदेश लखनऊ हिन्दी
27 उत्तराखंड देहरादून हिन्दी
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता बंगाली

केंद्र शासित प्रदेश और राजधानियाँ

सं० केंद्र शासित प्रदेश राजधानियों के नाम बोले जाने वाली भाषाएं
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर हिंदी, अंग्रेजी
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़ अंग्रेजी
3 दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव दमन गुजराती, कोंकणी, मराठी, हिंदी
4 दिल्ली दिल्ली हिंदी, अंग्रेजी
5 जम्मू और कश्मीर श्रीनगर (गर्मियों की राजधानी), जम्मू (सर्दियों की राजधानी) कश्मीरी, डोगरी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी
6 लद्दाख लेह हिंदी, अंग्रेजी
7 लक्षद्वीप कवरत्ती मलयालम
8 पुदुचेरी पुदुचेरी तमिल, फ्रेंच, अंग्रेजी
126 posts
मैं विक्रांत पटेल theguideacademic.com वेबसाइट के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हूं|जो पिछले 2 वर्षो से लगातार शिक्षा से जुड़ी सभी अपडेट की जानकारी आपको देते आ रहा हूं|विक्रांत पटेल बिहार के एक जिला Buxar के रहने वाले हूं, मैंने स्नातक की पढ़ाई VKSU Arah के अंतर्गत आने वाली Shershah College sasaram से किये है।, मेरे द्वारा सबसे पहले सभी बोर्ड के परीक्षा से संबंधित नोट्स ,सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, रिजल्ट, स्कॉलरशिप, एवं यूनिवर्सिटी अपडेट से जुड़ी सभी जानकारी ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से दिया जाता हैं।
View Posts →

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top